प्रमोद दुबे
महासमुंद :- पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा महासमुंद लोकसभा के लिए सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की नियुक्ति मजबूती से करती आ रही है। प्रदेश भर की समस्त लोकसभाओं में समन्वयक एवं सह. समन्वयक की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में डॉ. विमल चोपड़ा को उनके कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सह. समन्वयक महासमुंद लोकसभा का दायित्व दिया गया है। नियुक्ति पर प्रदेश एवं लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता की कामना की है।
