प्रमोद दुबे
महासमुंद :- नयापारा भलेसर में आयोजित राम पाठ कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर श्रीफल भेंट किया। आयोजन समिति के द्वारा चंदन लगाकर स्वागत किया। श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा रामायण मन वांछित फल देती है। रामायण के गुणों की गणना कौन कर सकता है। इसका प्रभाव चिंतामणि के समान है, रामायण एक दर्पण है। ठीक ध्यान से अगर कोई इसका चिंतन मनन करे, इसकी उपासना करे, नित्य पारायण करे अर्थात जो भी रामायण पाठ पढ़ता या सुनता है उसके सभी दुख दूर होते हैं। कार्यक्रम में गोविंद साहू, राजू साहू, हिमांशु साहू, छोटू साहू, लाभा साहू, हितेश साहू, हिमांशु साहू आदि उपस्थित थे।
