प्रमोद दुबे
महासमुंद :- महासमुंद लोकसभा के भाजपा सांसद प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष नगर उप अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा तुमगांव साहू समाज कर्मा सदन में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सभी लोकसभा के अपने जनदिकी ग्राम नगर शहर कस्बा मुहल्ला में जा कर केंद्र की मोदी सरकार के सभी जनहित योजनाओं के बारे में आम जनता के घर घर जा कर बताने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
