केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख : विनोद।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। और हुआ भी वही, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री गांधी द्वारा प्रदेश के किसानों से किया हुआ वादा निभाते हुए प्रत्येक किसानों का कर्जा माफ किया था। अब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के एक सभा में देश की जनता से वादा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गरीब परिवार के 1 महिला के बैंक खाते में साल भर में 1 लाख रुपए जमा की जाएगी। यानी 5 साल तक गरीब महिलाओं को 5 लाख रूपए मिलेंगे। चंद्राकर ने कहा कि यह राशि महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा कराए जाएंगे।

कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार के लिए आधी आबादी पूरा हक, का नारा दिया है, जिसके तहत सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस देश की महिलाओं को 5 ऐसी गाटियां दे रही है, जिनसे महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी पत्थर की लकीर है और यह कोई जुमला नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत महिलाओं के लिए केंद्र सरकार का बजटीय हिस्सा दोगुना किया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों में अधिकार मैत्री की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत 2.5 लाख महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। आरक्षण की 50 के है। प्रतिशत सीमा को हटाने के लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा। पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा शुरू की गई अनुसूचित जाति योजना और अनुसूचित जनजाति उप. योजना को नरेंद्र मोदी सरकार ने खत्म कर दिया था। सत्ता में आते ही विभिन्न जातियों और समुदायों की आबादी के अनुसार बजटीय हिस्सेदारी सुनिश्चित करने लिए एक कानून लाया जाएगा। पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किया हुआ प्रत्येक वादा कांग्रेस निभाएगी, क्योंकि कांग्रेस जुमलेबाजी नहीं विकास कराने वाली पार्टी है। कांग्रेस द्वारा दी जा रही उपरोक्त 5 गारंटी ने देश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया पूरा देश सहित छत्तीसगढ़ की जनता भी कांग्रेस वादों पर भरोसा करेगी और प्रदेश में सभी 11 संसदीय सीट कांग्रेस की झोली में डालेगी।