विद्यार्थियों के साथ अपने पन का भाव बढ़कर किया उत्साहवर्धन- गोपाल राम यादव।

नवापारा राजिम :- गोपाल राम यादव प्रधान पाठक आदर्श शा नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत न्योता भोजन कार्यक्रम को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भेजा शालेयविद्यार्थियों के साथ अपने पन का भाव बढ़कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए नेवता भोजन में भागीदार बनकर अपने खास दिन को यादगार बनाएं जिससे प्रभावित हो कर आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा में चिंटू ईश्वर तराने ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर शाला में न्योता भोजन कराया जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी स्कूल स्टाफ और शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती कृति बया मध्यानह भोजन संचालन समूह के सदस्यों ने न्योता भोजन किया इस कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख गोपाल यादव प्रधानपाठक ने किया

इस अवसर पर चिंटू ईश्वर तराने का बाल कैबिनेट के बच्चों द्वारा आरती एवम गोपाल यादव द्वारा तिलक लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए पश्चात न्योता भोजन खीर पुरी सब्जी पापड़ सलाद को बच्चों को सपरिवार परोसा गया न्योता भोज पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और इसी कड़ी में दूसरे दिवस पर सुभाष चौक नवापारा निवासी  रविशंकर साहू राजस्व निरीक्षक ने सपरिवार अपने पुत्र स्व. डॉ योगेश साहू के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शाला में न्योता भोजन का आयोजन किया जिसमें शाला के समस्त बच्चों के साथ-साथ प्रधानपाठक  गोपाल राम यादव शिक्षक कुंभज सिंह कश्यप बेनीराम साहू ईश्वर साहू एवं शिक्षिकाएं श्रीमती एकता शर्मा सुश्री योगिता साहू उपस्थित थे उन्होंने न्योता भोजन में खीर पूड़ी सब्जी केला अंगूर सलाद पापड़ आदि प्रदान किया जिसे बच्चों ने बड़े चाव के साथ खाकर आनंद लिया।

रविशंकर साहू राजस्व निरीक्षक ने कहा की न्योता भोजन वर्तमान समय में बच्चों की पोषण के स्तर में वृद्धि करने और हम सबको अपनी खुशी के पलों को बच्चों के साथ मिलकर मनाने का अच्छा अवसर मिला है यह शासन की सार्वभौमिक सोच एवं महत्वाकांक्षी योजना को प्रदर्शित करती है.इस अवसर पर श्रीमती कृति बया शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉक्टर रेशमा साहू मोक्षिका साहू डॉ देविका साहू डॉ भावना साहू श्रीमती अनुसूया साहू श्रीमती नीलिमा तराने कुमारी हर्षिका लक्ष्य व हिया तारने उपस्थित थे। गोपाल यादव प्रधान पाठक एवं महेश चंद्रिका कुंभकार कोरबा द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अगले दो दिन न्योता भोजन का आयोजन होगा.