अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की एनएमडीसी परियोजना के श्रमिकों और नगरवासियों को हार्दिक बधाई – सन्मुख राव 

किरंदुल – अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई के उपलक्ष्य में देश की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए गठित एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की सबसे वृहद श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय निजी विद्यालय के प्रांगण में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है । इस ही अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई के उपलक्ष्य में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के सदस्य सन्मुख राव ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सभी श्रमिकों के साथ साथ ठेका श्रमिकों और नगरवासियों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एनएमडीसी के श्रमिकों से आव्हान भी किया कि हम सब कर्मवीरों और एनएमडीसी के प्रबंधन के नेतृत्व के कारण एनएमडीसी को 50 मिलियन टन का उत्पादन हासिल हुआ है जिस के लिए बधाई साथ ही आने वाले वर्षो में हम सब को मिलकर एनएमडीसी को 100 मिलियन टन की ओर अग्रसर कर एनएमडीसी को देश के साथ साथ विश्व के मानचित्र पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रयास रत होना होगा ।