अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा।

बिजली विभाग के कर्मचारियों का किया गया घेराव।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा 

छुरा – गर्मी का मौसम चालू हो गया है जहा एक तरफ स्कूली बच्चों का परीक्षा भी चालू हो गया है वही दूसरी ओर खेतो में लगे धान की फसले लहलहाने लगी है ऐसे मौसम में समाज के हर वर्ग के लिए जो सबसे आवश्यक है उनमें बिजली प्रमुख हैं लेकिन कई दिनों से इस क्षेत्र में लो ओल्टेज के साथ – साथ प्रतिदिन कई घंटो तक बिजली की कटौती विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है, जिसमे स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों व किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

इससे परेशान होकर बीती रात ग्राम सिवनी, विजयपुर, देवरी, कांटाखुसरी, कामराज, पेंड्रा, खरखरा, व आसपास के ग्रामीणों ने आधी रात बिजली काटने आए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पास जाकर यह जानने का प्रयास किया गया की ओ किस आदेश पर बिजली की कटौती करने आए है, इन तरह के सवालों को सुनकर बिजली विभाग से आए कर्मचारी जवाब देने के बजाय वहा से भाग खड़े हुए वही उनमें से एक कर्मचारी रह गया जिससे ग्रामीणों पूछने का प्रयास किया, जवाब नही मिलने पर जवाब की अपेक्षा में पूरे रात वही पर जुटे रहे, सुबह आला अधिकारियों को बुलाया गया जहा ग्रामीणों ने उनसे अपनी समस्या व्यक्त किया की किस प्रकार उन्हे बिजली कटौती के वजह से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सभी ग्रामीण जनो के बीच इनका निराकरण करने का प्रयास किया गया की 24 घंटे में प्रत्येक गावो को कम से कम 21 घंटे बिजली की आपूर्ति किया जाएगा इसके लिए अलग अलग गावो में 3 घंटे बिजली की कटौती के लिए एक निश्चित समय निर्धारित किया गया जिस पर सभी ग्रामवासी व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने खबर लिखने तक सहमत नजर आ रहे हैं।

 

 

विद्युत विभाग छुरा के जेई दीवान साहब ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से निपटने का फिलहाल जो रास्ता उनके पास है ओ बिजली की कटौती इसके लिए उन्होंने विजयपुर सिवनी व आसपास के गांवों को एक निश्चित समय निर्धारित कर बिजली व सही वोल्टेज के साथ आश्वासन दिया है जिसके तहत प्रत्येक गांवों में अब केवल तीन घण्टे ही बिजली की सेवा बंद रहेगी, उक्त आश्वासन पर किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि विभाग अपनी बातों से मुकरता है तो आगे और भी उग्र प्रदर्शन विभाग के खिलाफ किया जा सकता है।