राजीव लोचन मंदिर परिसर में पसारी गंदगी, स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहे हैं ठेंगा।

 राजिम :- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक सराहनीय प्रयास कर रहे है वहीं इस प्रयास को धूमिल करने का भरसक प्रयास राजिम कुंभ कल्प में देखा जा रहा है l आपको बता दें कि राजिम कुंभ कल्प के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमे आयोजन के बाद जि़म्मेदार विभाग द्वारा इस स्थल की साफ सफाई करना भूल गए और मेले में मस्त हो गए ।

जिस स्थान पर यह विवाह संपन्न हुआ वह राजीव लोचन मंदिर, जगन्नाथ मंदिर परिसर से लगा हुआ है जहा मेले के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहें हैं वहीं श्रद्धालु मेले का आनंद लेकर कुछ समय कूड़ा कचरा के बीच विश्राम करने को मजबूर हैं, इससे स्पष्ट होता है कि राजिम कुंभ कल्प मेले में शासन द्वारा करोड़ो रुपए स्वीकृत हुआ है।

इसके बाद भी स्वछता का यह हाल देख कर मेले के जिम्मेदार अधिकारियों के उपर सवालिया निशान खड़ा होता है, एक ओर जहां देश से लेकर नगर तक भाजपा की सत्ता हैं पर एक धार्मिक स्थल पर की इस प्रकार की गंदगी का अनदेखी किया जा रहा है, कहीं ना कहीं स्वच्छ भारत मिशन को जिम्मेदार जनप्रतिनिधि संबंधित विभाग के अधिकारियों इस मिशन को पलीता लगा रहें हैं ऐसा प्रतीत होता नज़र आ रहा है l