राज चक्रधारी
धमतरी :- जिला धमतरी, क्षेत्र के ग्राम पुरेना मे अधिकारियो के नाक के नीचे मुरूम का उत्तखनन कर उसका परिवाहन किया जा रहा है। ग्राम पुरेना के सरपंच एवं कुछ उच्च अधिकारीयों के साठ-गांठ से इस कार्य को दिया जा रहा है अंजाम!बता दे ग्राम पुरेना मे हो रहे उत्तखन्न मे मिली जानकारी के अनुसार उत्तखनन सबंधित कोई दस्तावेज नहीं है इसके बावजूद दिन रात धड़ल्ले से गाड़ियों में मुरम भर कर ले जाया जा रहा है और शासन प्रशासन के बनाए नियमों को तक में रखकर इस कार्य को बेखोफ़ होकर पिछले दो माह से अंजाम दिया जा रहा है। जो कि यह जांच का बहुत बड़ा विषय है।
