मुड़ागांव (कोरासी) :- ग्राम कनेसर के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 2 मार्च को शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोजन कार्यक्रम राजिम राज कोषा बुनकर देवांगन समाज द्वारा न्योता भोज कराया गया।और समाज में स्कूल के प्रति जागरूक लाने के लिए न्योता भोजन का आनंद बच्चों ने लिया। बच्चों को नियमित भोजन के अतिरिक्त फलाहारी व्यंजन का स्वाद देवांगन समाज के द्वारा बच्चों को परोसा गया । बच्चों को फलाहार प्रथम बार स्ट्राबेरी का स्वाद चखा तो बच्चे काफी खुश हुए साथ ही खीर पुड़ी आदि कि भोज कराया गया जहां पालकों की सहभागिता तथा समरसता का विकास के साथ ही साथ बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके ताकि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे।इस उद्देश्य को लेकर शासन द्वारा यह योजना लागू किया गया।

बच्चों के साथ आनंद मना सकें इस उद्देश्य को लेकर यह योजना लागू किया गया।इस कार्यक्रम कोषा बुनकर देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन, उपाध्यक्ष जनक देवांगन, रुपेन्द्र देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष, धनीराम देवांगन,मन्नू देवांगन, पुष्कर देवांगन,वजन देवांगन, प्रधानपाठक संतोष कुमार साहू, प्रभारी प्रधानपाठक खेमचंद देवांगन,उत्तम साहू, हीरालाल साहू,लोमश साहू,सेवकराम साहू,स्वाति साहू, रोशनी ध्रुव एवं ग्रामीण कृष्णा पटेल,मिलाप ध्रुव, विरेन्द्र कुमार साहू,ललित देवांगन, हेमन्त देवांगन आदि ग्रामीणजन बड़ी संख्या में सामिल हुए।
