सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- तालीम, तहजीब, तरक्की की नई राह पर चल रहे संगठन “मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ” में मो.इरशाद अंसारी को एक बड़े ओहदे से नवाजा गया है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार
(आर.एस.एस,राष्ट्रोय कार्यकारिणी सदस्य) की अनुमति से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक जनाब मो. अफजाल ने राष्ट्रोय संगठन मंत्री गिरीश जूयाल,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक खुशोद रजाका की सहमती से युवा प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक अफजल खान ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभाग संयोजकों एवं सहसंयोजकों को नियुक्त किया है।इसी कड़ी में
मो.इरशाद अंशारी स्वः गुलाम दस्तगीर मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी को सरगुजा संभाग का संयोजक बनाया गया है।सरगुजा संभाग का संयोजक नियुक्त होने पर अंसारी के मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
संगठान ने उनसे अपेक्षा की है कि वे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन पूरी मेहनत, ईमानदारी से देश सेवा के लिए करेंगे।वहीं अंसारी ने संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हुए संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहेंगे।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ में मो.इरशाद अंसारी सरगुजा संभाग के संयोजक नियुक्त।
