अभाविप के कार्यकर्ताओ ने परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का तिलक वंदन व पेन भेंट कर शुभकामनाएं दी ।

मैं बीईओ को नही जानता: प्राचार्य पी एल घृतलहरे।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा

छुरा – एक मार्च से कक्षा बारहवी तथा दो मार्च से कक्षा दसवीं की बोर्ड की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है । विद्यार्थियो में सकारात्मक भाव लाने हेतु प्रयासरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा परीक्षा केंद्रों पर उनका तिलक वंदन कर पेन भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित करने का अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छुरा के कार्यकर्ताओ द्वारा दोनो परीक्षा केंद्र शासकीय गजानंद प्रसाद देवांगन उच्च माध्य विद्यालय तथा शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय में संपर्क किया गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री भिषेक पांडेय के अनुसार शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय के परीक्षा केंद्र अध्यक्ष  पी एल घृतलहरे द्वारा विद्यार्थियो का हित सोचने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ से अभद्र व्यवहार किया गया विद्यार्थियो के भविष्य लिखने के उद्देश्य से वितरित किए जा रहे पेन को छीन लिया जाना उनके निकृष्ट सोच को तथा तिलक लगाने से मना किया जाना हिंदू विरोधी विचारधारा को दर्शाता है ।

 

उक्त घटना के पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष वृतांत रखकर दोषी को मांगी मांगने की बात कही गई अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई तत्पश्चात दूसरे दिन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर योजना के अनुरूप अभाविप के कार्यकर्ता शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय पहुंचे, प्राचार्य तथा परीक्षा केंद्र अध्यक्ष पी एल घृतलहरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पहचानने से इंकार कर दिया इतनी अकड़ कि निर्भय होकर हिंदू विरोधी विचारधारा प्रकट करते हुए पुनः तिलक वंदन पर रोक लगाया गया । नगर मंत्री शुभम निषाद ने कहा कि शर्म आनी चाहिए ऐसे प्राचार्य को जो विद्यार्थियो का निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ पर अपना घमंड दिखा रहें है । उक्त घटना में सहमंत्री राहुल सिन्हा, यामिनी सिन्हा, निखिल कोठारी, यशु पांडेय, लोकेश्वरी यादव, खुमेश्वर निर्मलकर, आरु यादव, शिवम सोनी, सोनू एवं अन्य अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद थे ।