सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग फड़ में जुआ खेल रहे नौ जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रति. अधि.2022 की धारा 03 के तहत कार्यवाही की है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर रोड में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे है।मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो जुआ फड़ से कुछ लोग पुलिस को देख कर भाग गए, पुलिस द्वारा जुआ खेलते पांच जुआरियों को पकड़ा गया एवं फड़ से 4300 रुपए, ताश पत्ती जप्त कर सभी जुआरियों को थाना लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशीष मिंज आ. फीली मोन मिंज निवासी मनी मोहल्ला,आशीष गुप्ता आ. स्व.लल्ला प्रसाद गुप्ता निवासी स्टेशन रोड,नितिन ऊर्फ नीरज सोनी आ.कन्हैया सोनी निवासी स्टेशन रोड,तौकीर अंसारी आ.इकबाल निवासी मस्जिद मोहल्ला,आलोक कुमार आ. स्व. नर्मद प्रसाद केवट निवासी बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ बताया।पुलिस द्वारा सभी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रति. अधि.2022 की धारा 03 के तहत कार्यवाही की गई।कुछ देर बाद पुलिस को पुनः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरोवर मार्ग तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है।मुखबिर के बताए स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पकड़कर पुलिस द्वारा थाना लाया गया फड़ से पुलिस द्वारा 3400 रुपए, ताश पत्ती जप्त किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक केवट आ.सीता राम केवट निवासी आमाखेरवा,अभय सेन आ.अगनू सेन निवासी पेंड्रा दफाई , नूरल हसन आ.अब्दुल हमीद निवासी लेबर ब्लाक पोड़ी, विकास सोनी आ.बुद्धू लाल सोनी निवासी मौहारपारा बताया।सभी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रति. अधि.2022 की धारा 03 के तहत कार्यवाही किया गया।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक,सहायक उप निरीक्षक विपिन मिंज ,प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक समी सुख शेन, हीरत राम,हितेश्वर राजवाड़े,नगर सैनिक विनीत सोनी का योगदान रहा।
पुलिस ने नौ जुआरियों पर की कार्यवाही।
