भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – शालेय खेल स्पर्धा के अंतिम पड़ाव राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन पटना बिहार में 13-15 फरवरी तक किया जा रहा है 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग बालिका वर्ग में नगर की कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमकुम ध्रुव इस बार शामिल होने एवं पदक जीतने के लिए पहुंची है।विदित हो कि कुमकुम ध्रुव विगत चार वर्षों में अपनी खेल प्रतिभा में सुधार करके तथा आगे बढ़ते राज्य में चार बार ओपन एवं स्कूल प्रतियोगिताओं में चैम्पियन रह चुकी हैं साथ ही दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं इस बार 49 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदियों को चुनौती देंगी उनके कोच एवं मैनेजर के रुप में चंदारानी व्यायाम शिक्षिका गई है।इससे पहले 8-10 फरवरी को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण रायपुर में दिया गया साथ ही उन्हें गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ के कोच सेवानिवृत्त पीटीआई प्रमोद सिंह ठाकुर मार्गदर्शन कर रहे हैं

इनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, यशवंत यादव जिलाध्यक्ष भारोत्तोलन संघ, एन सी साहू प्राचार्य, के के साहू प्राचार्य कन्या उ मा विद्यालय, डोमेश्वर ध्रुव पी टी आई, शिक्षकगण भूपत कन्नौजे, नागेन्द्र कुमार, सीमा सिंह, नेहा जायसवाल रेखा प्रधान, छतर सिंह ठाकुर जनप्रतिनिधि, मानसिंह निषाद समाजसेवक, नरेंद्र पटेल, इमरान मेमन कान्ट्रेक्टर, आर के ध्रुव अतिरिक्त सीईओ, लेखराज धुर्वा अध्यक्ष सरपंच संघ ब्लॉक छुरा, सज्जन शर्मा व्यावसायी, हीरालाल साहू सचिव जिलाभारोसंघ, शीतल ध्रुव समाजसेवी, भोलेशंकर जायसवाल, विनोद देवांगन, रेवेन्द्र दीक्षित, देवनारायण यदु, शिव ठाकुर, राजकुमार लहरे, राजेश्वरी ठाकुर, रुपनाथ बंजारे जिलाध्यक्ष छग मजदूर संघ, पुनीत ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष इंटक ,मिथलेश सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, टंकेश्वर मरकाम, यूनूस खान, विमल पुरोहित,प्रदीप गुप्ता व्यवसायी, आदि प्रमुख हैं।
