कोरबा लोक सभा के कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल की प्रेस कांफ्रेंस।

लोक सभा चुनाव की तैयारी हुई तेज।

आचार संहिता लगने से पूर्व प्रत्याशी के नाम घोषित होंगे।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मे कोरबा लोक सभा के कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला के चिरमिरी स्थित श्यामली हिल गेस्ट हॉउस मे प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाल ही मे हुए विधान सभा की प्रचण्ड जीत के बाद छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें खूब प्यार और दुलार दिया, जिसका नतीजा विधानसभा में देखने को मिला और पार्टी को प्रचंड जीत मिली।वहीं छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त थी और कराह रही थी, कांग्रेस काल में पूरे 5 साल घोटाले की सरकार थी कई तरह के घोटाले इनके श्रेष्ठ नेताओं के द्वारा किए गए ,जिसका नतीजा जनता ने विधानसभा में दिखा ही दिया और हमें विधानसभा में चुनकर भेजा। आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट पर हम जीतकर आने वाले हैं और इसकी तैयारी पूर्ण रूप से तेज कर दी गई है। विगत 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी जीत हासिल की थी और हमको करारी हार मिली थी। हमने अपनी हार स्वीकार किया और किसी पर दोषारोपण नहीं किया, लेकिन वहीं कांग्रेस दोहरा माप दंड करते हुए 2023 के चुनाव में ईवीएम घोटाले को लेकर छाती पीट रही है और अपनी करारी हार को मानने से इनकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से दोहरा मापदंड करते आई ।
अमर अग्रवाल ने कहा कि बस्तर लोकसभा और कोरबा लोकसभा में हम पिछले चुनाव मे संसद नही बना पाए थे और तीन जगह हमारे सांसद रहे, गोमती साय, रेणुका, नेता अरुण साव जो कि वर्तमान में विधायक हैं उन्होने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, वर्तमान में हमारे सांसद विधायक बन गये हैं, उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी किया है और पैनल को दिल्ली भेजा है आचार संहिता लगने से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। अमर अग्रवाल ने अपने बयान में बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ को हमने तीन क्लस्टर में बांटा है। जिसमे कोरबा लोक सभा के 400 प्रमुखो की चर्चा है,सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे,छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,कलस्टर के सह प्रभारी पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,चिरमिरी के प्रभारी एमसीबी जिला के अध्यक्ष अनिल केशरवानी ,कोरबा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव को दायित्व दिया गया है और हमने हर लोकसभा में संयोजक , सहसंयोजक बनाया है। कोरबा लोकसभा के संयोजक भैया लाल राजवाड़े को बनाया है ,सह संयोजक मनोज शर्मा को बनाया है। अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि निरंतर हमारे लोकसभा की बैठके चल रही हैं, सोमवार को कोरबा लोकसभा की बैठक चिरमिरी के तानसेन भवन में रखी गई।बैठक का मुख्य रूप से एजेंडा यह था कि केंद्र सरकार की योजनाओ को आम जनता तक कैसे पहुंचाएं, इस पर रणनीति बना कर लोकसभा वाइज जनता के बीच जाने की और जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताने के लिए पार्टी तत्पर है।अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को आए मात्र दो माह ही हुए हैं, इस दो माह के अल्प काल में और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जो हमें खजाना खाली मिला, छत्तीसगढ़ में कर्ज मिला, लगभग 20000 करोड़ का बजट हमने पेश किया और सबसे बड़ा वादा यह था कि अटल जी के पुण्यतिथि पर हमने मोदी जी की गारंटी पर किसानों को 2 साल का बोनस देने का जो वादा किया वह हमने पूरा किया। लगभग 3600 करोड़ हमने दिया और हमारा एक बड़ा वादा यह भी था कि छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना के तहत सभी माता बहनों को उनके बैंक के अकाउंट में राशि देने का हमने बजट में पेश किया है और मार्च में उस योजना को प्रारंभ कर देंगे, इसी प्रकार से किसानों का 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में जो सपोर्ट पर्सन है उसे हम क्लियर करेंगे और जो गेप बनाई है उसमें हमने दीनदयाल जी की उन्नति योजना बनाई है, उसमें किसानों को एक मुश्त में राशि देने की कोशिश करेंगे। पिछली सरकार चार मुश्त में देती थी हम एक मुश्त में कोशिश करेंगे।यह सारी बातें आम जनता तक कैसे पहुंचे, उसमें हमारे संगठन की क्या भूमिका हो, इन सब बिंदुओं को लेकर प्रेस वार्ता की गई है। प्रेस वार्ता मे कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, कोरबा लोकसभा के सह संयोजक मनोज शर्मा, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , सरगुजा संभाग के प्रभारी राजा पाण्डेय,रामसेवक पैकरा, कोरबा के जिलाध्यक्ष डाक्टर राजीव , एमसीबी जिला के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,भरतपुर -सोनहत की पूर्व विधायक श्रीमती चम्पा पावले सहित एमसीबी जिला के मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता,कोरिया के मीडिया प्रभारी अजित पाटकर ,नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंग, राजकुमार बाधवान, प्रदीप वर्मा,मनोज केशरवानी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।