गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया गया।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- ग्राम परसठी में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णु देव साय सरकार के अनेक विकास योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के महामंत्री नामदेव साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद साहू एवं ग्राम के युवा साथी मोहित साहू के द्वारा घर घर जा कर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार के अनेक महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई जिसका सीधे लाभ आम जनता को मिल रहा है ग्राम के महिला एवं अनेक बुजुर्गों नागरिक का को अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।