धर्मांतरण के विरोध में शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- शिवसेना प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण का लगातार विरोध करती रही है, लेकिन शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी, इस हेतु पुरे प्रदेश में एक बार फिर मा मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, ज्ञात हो शिवसेना धर्मांतरित लोगों का पैर धो कर हिन्दू धर्म में पुनः घर वापसी भी कराती रही है,नई सरकार से आशा है कि सरकार धर्मांतरण पर कड़ाई से रोक लगायेगी, ज्ञापन जिलाध्यक्ष अजय बंजारे, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रधान एवं शिवसैनिक की उपस्थिति में सौंपा गया धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना।