मुड़ागांव(कोरासी) :- शासन के निदशानुसार बच्चों को कृमि से मुक्त करने 10 फरवरी को ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यकम मनाया गया। इस सत्र पर राष्ट्रीय कृमि दिवस पर संस्था के प्राचार्य के द्वारा संक्षिप्त जानकारी विद्यार्थियो को दिया गया। जिसमें कृमि के विभिन्न प्रकार उनके दुष्प्रभाव तथा नियंत्रण के संदर्भ में/ जानकारी दिया गया। स्कूल और ऑगनबाड़ी आधारित कृमि मुक्ति कार्यकम सामुदायिक जागरूकता और प्रतिकुल घटना पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के अनुभवी शिक्षिका ऋतु ध्रुव ने बताया कि कृमि संकमण से बच्चों और किशोर-किशोरियों में कुपोषण और खून कि कमी होती है जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। सम्पूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता। कृमि संकमण के रोकथाम के उपाय खुले में शौच बिल्कुल नहीं करना चाहिए तथा हमेशा स्वच्छ रहना चाहिए।
