शासकीय प्राथमिक शाला रानीपरतेवा के प्रांगण में आनंद मेला में सजा अनेक स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठाने का मौका पालक एवं विद्यार्थियों को मिला ।

मुड़ागांव(कोरासी) :- शासकीय प्राथमिक शाला रानीपरतेवा में संयुक्त रूप से तीनों प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के छात्राओं द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया स्टॉल के माध्यम से विभिन्न व्यंजनों को सजाया गया आनंद मेला के  शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आर  आर एस तोमर प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल रानीपरतेवा अध्यक्षता थानेश्वर निर्मलकर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला रानीपरतेवा विशेष अतिथि सुषमा गिलहरे संकुल समन्वयक  उपस्थित रहे मुख्य अतिथि श्री आर आर एस तोमर ने सभी विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर परिचय के साथ आनंद मेला का शुभारंभ कियाl मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने बड़ी मेहनत से व्यंजन बनाए और स्लॉट में सजाया है इससे स्वयं से होकर कार्य करने की क्षमता का विकास होगा साथ  ही बच्चों में उत्साह उमंग का संचार मन मस्तिष्क में होगा इससे विद्यार्थी मे विभिन्न कौशल का विकास होता है। सुषमा गिलहरे संकुल समन्वयक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने स्टाल लगाकर विभिन्न व्यंजनों को विक्रय के माध्यम से आनंद के साथ-साथ व्यवसाय के तरीके और उससे  होने वाले लाभ के बारे में समझ विकसित कर रहे हैं।जो भविष्य में उनके लिए लाभकारी साबित होगा ।थानेश्वर निर्मलकर प्रधान पाठक ने छात्राओं शुभकामनाए देते हुए उन के मेहनत की सराहना किया। शासकीय प्राथमिक शालनीपरतेवा के द्वारा , स्टॉल में पानी पुरी मैगी पपीता फल गुलगुल भजिया मिर्ची भजिया मूंग बड़ा समोसा को परोसा गया, साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला रानीपर तेवा के छात्र-छात्राओं द्वारा मोमोज मिर्ची भजिया पकड़ा भेल को स्लॉट में लगाया पूर्व माध्यमिक शाला के स्टाल में प्पे ढोकला पान गुपचुप की को सजाया शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा रानीपरटेवा  ने अपने स्टाल में ड्राई फ्रूट के साथ शबरी के बेर को आनंद मेला के माध्यम से सजाया संचालन देवनारायण यदु ने किया,आनंद मेला में संकुल केंद्र रानीपरतेवा एवं संकुल केंद्र करचाली की छात्र छात्राएं व शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व विभिन्न व्यंजन का स्वाद का लुफ्त उठाया जिसमें सुखीराम साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला करकरा, प्रधान पाठक दिलीप देवांगन, शासकीय प्राथमिक शाला करकरा,कुंज दीवान प्रधान पाठक टिकरापारा राधिका साहू प्रधान पाठक सतनामीपारा रानीपरतेवा लीलाधर साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रानीपरतेवा, सहायक शिक्षक  देवकुंवर साहू हेमलता सिन्हा ,दिनेश्वरी साहू, उच्च श्रेणी शिक्षक  तेमान लाल साहू उच्च श्रेणी शिक्षक डीके साहू , प्रकाश पटेल रेणुका सोनी पुष्पा ठाकुर सहायक शिक्षक उमेश ध्रुव टुमन लाल निषाद पूनम निषाद संध्या यादव जी.एल. साहू प्रधान पाठक एवं संकुल केंद्र रानीपरतेवा के पालक  गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आनंद मेला को धूम धाम से मनाया गया।