बसंतोत्सव का पर्व मनाया गया। हुआ सूर्य नमस्कार, ध्यान, और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा

छुरा – नगर के मिनी स्टेडियम में बसंतोत्सव पर्व मनाया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तर सिंह ठाकुर जी ,अध्यक्षता यशवंत यादव जिलाध्यक्ष भारतोल्लन संघ, विशेष अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चिंताराम सिंहा , भोले शंकर जायसवाल सभा पति, मानसिंह निषाद सामाजिक कार्यकर्ता, ,वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन , सन्तोष वर्मा प्राचार्य कृष्ण कुमार साहू प्राचार्य बुंदा साहू इत्यादि थे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया, उसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान , सामूहिक राष्ट्रगीत एवम मां सरस्वती की वंदना संगीत में किया गया। योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा उपस्थित बच्चों को सूर्य नमस्कार, ध्यान का अभ्यास कराया गया। बच्चो के द्वारा बसंत पंचमी आगमन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छतर सिंह ठाकुर ने कहा हमें प्रतिदिन अच्छे से मेहनत करके अध्ययन करना है और आगे बढ़ना है, अध्यक्षता कर रहे यशवंत यादव ने बच्चो को हमेशा राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी ।

विशेष अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चिंताराम सिन्हा द्वारा इतिहास के माध्यम से बसंत पंचमी के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाज सेवी शीतल ध्रुव ने समस्त अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवम साहित्य तथा लेखनी भेंट कर सम्मानित किया एवम समस्त विद्यालय के प्रभारी शिक्षको एवम बच्चो के आगमन पर आभार व्यक्त किया। वेटलिफ्टिंग संघ जिला गरियाबंद एवं योग समिति के द्वारा आयोजित था।

कार्यक्रम में ,वरिष्ठ शिक्षक मुरारीदेवांगन , बिन्दा साहू, थानेश्वरी यादव,मानसिंगनिषाद , पुनीत ठाकुर, चन्द्रभूषण निषाद, सुशील पाण्डेय, करुणा वर्मा, उमेश ढीढ़ी,’ संतोष सोरी, अनिता चंद्राकर, अलका सिन्हा अंजू कश्यप, रुपेश्वरी, गंगा बंजारे, टिकेश्वरी धुव, पुर्णिमा, सेवक निषाद, हरीश शर्मा, अजयकांत पाण्डेय, सीता चरण नेताम, टोमन सिंह, मनोज, होरी लाल, किरन वर्मा, ओम ड हरिया, ,भारती यादव, सरस्वती सिन्हा, कविता यदु,, फैनेश्वरी यादव, नंद्र, प्रेमन, यामिन, एवम छात्र छात्राए उपस्थित थे।