मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त टाटा नेक्शान कार जप्त।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की खड़गवां पुलिस ने 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है,जप्त की गई शराब की कीमत लगभग 165000 बताई जा रही है।वहीं शराब की तस्करी एवं परिवहन में प्रयुक्त किए गए वाहन को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी निमेश बरैया,डीएसपी तरशीला टोप्पो के द्वारा अवैध शराब बिकी व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया है।नगर पुलिस अधीक्षक चिरगिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी खडगवा आर.एन. गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह प्र.आर.,रघुनंदन सिंह सैनिक,विनय श्याम को दिनांक 04/02/2024 को रात्रि पेट्रोलिंग गरत के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्शान CG15EA3371 में अंग्रेज़ी शराब बिजूरी जिला अनुपपुर (म.प्र.) तरफ से खड़गवां होकर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर ग्राम बरदर डेम पुलिया के पास घेरा बंदी कर टाटा नेक्शन कार CG15EA3371 को रोका गया।नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम एजाज एवं उसके साथी का नाम दया साहू लुण्ड्रा जिला सरगुजा का रहने वाला बताए और बिजूरी शराब दुकान से शराब लेकर लुण्ड्रा बिकी करने ले जाना बताए।

जिस पर विधिवत बाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट व डिक्की में कुल 30 पेटी गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 50-50 नग कुल 150 पाव 270 लीटर कीमत लगभग 165000 रूपये का होना पाया गया।आरोपियों को नोटिस देकर शराब बिकी करने या परिवहन करने का पास परमिट मांगा गया जो कि पास परमिट नही होना बताए जाने पर उनके कब्जे से उक्त शराब एवं टाटा नेक्शान कार क.CG15EA3371 कीमत लगभग 1200000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त करने की कार्यवाही की गई।आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आब.एक्ट का घटित करना सबूत पाए जाने पर दया साहू पिता अमीन साहू उम्र 50 वर्ष सा. लुण्ड्रा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा (छ.ग.)
एवं एजाज खान पिता स्व. अब्दुल रहमान उम्र 30 वर्ष सा. बहेराडीह थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा (छ.ग.)को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अप. क. 42/2024 धारा 34(2) आब.एक्ट पंजीबद्ध कर रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां आर एन गुप्ता,उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रघुनंदन सिंह, विनय श्याम का विशेष योगदान रहा।