सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की जनकपुर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, डीएसपी पुलिस हेड क्वाटर श्रीमती तरसिला टोप्पो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा अपने साथ किऐ गऐ छेड़छाड़ मारपीट की रिपोर्ट थाना जनकपुर में दर्ज कराई गई थी, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी को महज 24 घण्टे के अंदर पुलिस हिरासत में लिऐ जाने में सफलता प्राप्त की गई है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/02/2024 को रात्रि करीब 9:30 बजे प्रार्थिया जो आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है एफआईआर दर्ज कराई कि वह दिनांक 03/02/2024 को 7:45 बजे शाम बाजार तरफ से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपने घर जा रही थी, तभी सूनसान रास्ते में मुझे अकेली देख कर एक अज्ञात व्यक्ति ऊंचाई लगभग 5 फीट सामान्य कद काठी का जो काले रंग की हुडी जैकेट पहना था उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा,मना करने पर हाथा पाई,मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर तथा हाउसिंग बोर्ड के चौकीदार को बताने पर वह व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 33 / 2024 धारा 354, 354 (ख), 341, 323 भादविकायम कर लगातार आरोपी के हुलिया कद काठी एवं आरोपी द्वारा पहने जैकेट के आधार पर 14, 15 लोगों से पूछताछ किए जाने पर संदेही सुरेन्द्र उर्फ पिन्टू आ० नन्दलल सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पुरानडीह ग्राम पंचायत सरनाडीह थाना बलरामपुर (छ.ग.) वर्तमान निवासी अस्पतालपारा जनकपुर से पूछताछ करने पर सवालों का सही जवाब नहीं देने पर आरोपी होनी के संभावना पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी जनकपुर के माध्यम से पहचान कार्यवाही कराए जाने पर पीडित महिला द्वारा उक्त आरोपी की पहचान किऐ जाने पर आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन के आधार में घटना में पहने जैकेट की जप्ती कार्यवाही, प्रार्थिया गवाहान के कथन, घटना स्थल निरीक्षण आदि कार्यवाही से उक्त आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाऐ जाने से दिनांक 05/02/2023 को 16:00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया।
छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस हिरासत में।
