रायपुर – दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी छात्रों के आंदोलन और संसद पर प्रदर्शन के समर्थन में रायपुर के अम्बेडकर चौक में कल से आरम्भ हुए छात्र आंदोलन के साथ आज शाम राजधानी की ट्रेड यूनियनों, संस्कृतिकर्मी एवं नागरिक संगठनों ने एकजुटता व्यक्त की l इन संगठनो से संबद्ध सैकड़ों लोगों ने आज छात्रों के साथ मिलकर नारेबाजी की, डफली बजाकर जनजीत गाये और प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा l आज आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज महापात्र, प्रख्यात चिकित्सक विप्लव बंदोपाध्याय,सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से एम के नंदी व विभाष पटौदी, एस एन बैनर्जी,संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से वी एस बघेल, मो. साजिद, कृष्ण कुमार साहू, जनवादी लेखक संघ की ओर से पी सी रथ, इप्टा की ओर से मिन्हाज असद, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला, सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की ओर से संदीप सोनी, ललित वर्मा, एस एस डी की ओर से सुनील गणवीर, जनवादी नौजवान सभा की ओर से अजय कन्नौजे, जन संस्कृति मंच की ओर से निसार अली, शेखर नाग, पूर्व छात्र नेता राजेश अवस्थी , प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से जी जी बरनवा, झुग्गी झोपड़ी संघ की ओर से शीतल पटेल , सुखदास बंजारे, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन की ओर से राजेश पराते, गजेन्द्र पटेल, रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों नेअंबेडकर चौक पहुंचकर दिल्ली में जारी छात्रों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की l
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज महापात्र ने कहा कि निट परीक्षा में हुई धांधलियों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर देश भर में जारी आंदोलन का हम समर्थन करते है l छात्रों की जायज मांगों और इस विराट होते आंदोलन की आवाज को अनसुना करना मोदी सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये को प्रदर्शित करता है l हम मांग करते है कि परीक्षा घोटाले में जिम्मेदारी तय करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए और केंद्रीयकृत नीट को समाप्त कर पुरानी परीक्षा प्रणाली बहाल की जाए l शिक्षा के व्यवसायीकरण एवं सांप्रदायिकता पर आधारित नई शिक्षा नीति रद्द की जाए एवं संविधान की मूल भावना के अनुरूप सबके लिए निःशुल्क एवं सार्वभौम शिक्षा प्रदान की जाए l इस आंदोलन पर हर दिन दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बर्बर दमन की निंदा करते हुए उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल अस्पताल से छुट्टी दिये जाने की भी मांग की l उन्होंने कहा कि आज के संसद मार्च के दौरान पुलिस की वीभत्सता अत्यधिक निंदनीय है और इससे एक बार फिर सिद्ध होता है कि छात्रों के शांतिपूर्ण जनतांत्रिक आंदोलन और देश भर में उसको मिल रहे व्यापक समर्थन से मोदी सरकार घबराई हुई है l एकजुटता अभियान के अंत में उपरोक्त सभी संगठनों द्वारा राजधानी में जारी छात्र आंदोलन को हर संभव सहयोग प्रदान किए जाने की घोषणा भी की गई l आंदोलन स्थल पर आज से हेमंत पाल, अनुज शुक्ला, सोनम बंसोड, डिंकल देशभ्रातर, योगेश सेलारकर, दिवांशु बंसोड, इंडिया धृतलहरे द्वारा भूख हड़ताल आरम्भ कर दी गई है l विद्यार्थियों द्वारा जारी इस भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया l
*वी एस बघेल*
संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल की ओर से
मो .7587806188
