लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भी दे युवाओं को मौका-योगेश।

राजिम :- लोकसभा चुनाव महज ही कुछ महीनो का सफर रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने रणनीति से मैदान में प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है ज्ञात हो की अन्य पार्टी में अब लोगो को रिपीट ना करके नए-नए लोगों को लोकसभा व विधानसभा में मौका दिए जा रहे हैं. उसी तर्ज में युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक वा विधानसभा कुरूद विधानसभा के युवा नेतृत्व योगेश साहू ने भी कांग्रेस से युवाओं को मौका देने की बात कही क्योंकि कोई भी पार्टी की रीड की हड्डी युवा होती है आंदोलन घेराव से लेकर हर एक गतिविधि में युवा ही राजनीतिक पार्टी की माहौल बनाकर रखती है ऐसे में लंबे समय से मेहनत कर रहे युवाओं को पार्टी द्वारा जरूर मौका दिया जाना चाहिए इनसे नए टीम भी तैयार होगी और लोगों में एक उम्मीद बनी रहेगी कि हमको भी आज नही तो कल टिकट मिलेगा करके जबकि एक ही व्यक्ति को विधानसभा लोकसभा इत्यादि देने से लोगों के मन में निराशा पैदा होती है। विधानसभा चुनाव में आए परिणामों को देखते हुए योगेश ने कहा कि इस बार युवाओं को जरूर मौका देना चाहिए ताकि लोकसभा में अच्छे परिणाम आए और देश में कांग्रेस की सरकार पुनः बैठे जिनसे किसान, मजदूर, युवा, महिला छात्र हर वर्ग को उनका अधिकार महंगाई से छुटकारा तथा देश में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की पुनः निर्माण हो सके इनके लिए राहुल गांधी ने पहले भारत छोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है जिनसे हर व्यक्ति को अपना अधिकार डर कर नहीं बल्कि निडर होकर धर्म के आड़ में हिंसा पैदा करने वाले सरकार से लड़ कर लेना है उन्होंने राहुल गांधी को ट्वीट करके छत्तीसगढ़ में लोकसभा में युवाओं को टिकट देने की मांग भी किया है।