राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए खेलन सिंह तारक।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, नए कार्यकारिणी में मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने और उनके हकों की रक्षा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे – प्रदेश उपाध्यक्ष :-खेलन सिंह तारक।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रसार / सुरक्षित मजदूरों के अधिकार की रक्षा करने के लिए, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (पंजी.क्र.2163) ने अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति में, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय समन्वयक के निर्देशों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष बेनू राम साहू ने प्रदेश और जिला कार्याकारिणी का विस्तार किया है।
इस निर्देश के अनुसार, मजदूर समृद्धि और उनके परिवार के लिए सशक्त नीतियों की ओर बढ़ते हुए, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने इस क्षेत्र में नेतृत्व की गहरी नींव रखने का संकल्प जताया है।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भाई खेलन सिंह तारक ने बताया कि इस नए कार्यकारिणी में मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने और उनके हकों की रक्षा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इसके पूर्व मछुआ कांग्रेस का विगत 5 सालो से जिला अध्यक्ष का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की सफलता पूर्वक जिम्मेदारी निभा चुके है विगत 15 सालो से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी निभाते चले आ रहे है व साथ ही छत्तीसगढ़ महासभा धीवर समाज के सह सचिव जिला गरियाबंद के साथ साथ अभी वर्तमान मे प्रदेश स्तरीय प्रदेश सह सचिव छत्तीसगढ़ महासभा धीवर समाज का जिम्मेदारी निभा रहे है हमेशा धीवर समाज व मछुवारा समाज की हक़ की लड़ाई लड़ते चले आ रहे है इसी के साथ गरियाबंदजिले का जिला अध्यक्ष धुमा निवासी होरी लाल वर्मा नियुक्त किया गया है और धमतरी जिला अध्यक्ष पुनः जयराम बाघमार सिहाद निवासी को नियुक्त किया गया है, आगे भाई खेलन सिंह तारक प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने समस्त पदाधिकारीयों गण को अपनी ताकत व निष्ठा पूर्ण अपनी दायित्व निभाने के लिए व मजदूरों के हित मे काम करने के लिए सभी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी जिसके लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भाई खेलन सिंह तारक ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया। जिसमे सभी धीवर समाज व मछुवारा समाज जिला गरियाबंद के साथ साथ पुरे छत्तीसगढ़ धीवर समाज के साथ मछुवारा समाज मे हर्ष व उल्लास है।