विधि साक्षरता कार्यक्रम के तहत छात्र/छात्राओं को दी गई कानून संबंधी जानकारी।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- सरस्वती विकास उ. मा. विद्यालय,मनेन्द्रगढ़ जिला एम सी बी में मनेन्द्रगढ़ न्यायालय के प्रथम न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी एवं फास्ट ट्रेक कोर्ट केन्यायाधीश आनंद प्रकाश दीक्षित के द्वारा विधि साक्षरता कार्यक्रम के तहत छात्र/छात्राओं को कानून संबंधी एवं मोटर एक्ट पाक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।इस अवसर परविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय , महाविद्यालय के प्राचार्य पी. एन. तिवारी,प्रधान पाठक हीरालाल केवट, शैलेन्द्र सिंह, ऊषा पटेल, प्रतिभा तिवारी,नीलिमा खरे, कु. आरती गुप्ता, कु. निकिता विश्वकर्मा,कु. शिल्पी मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा आभार प्रकट किया गया।