सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन प्राथमिक शाला शंकरगढ़ में किया गया है। जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया गया,इस दौरान वाल पेंटिंग कर छात्रों के द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया,इसी कड़ी में शपथ आदि विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए गए.इस अवसर पर दलनायक आदित्य सिंह का जन्म दिवस आनंदपूर्वक मनाया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 8जनवरी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन प्राथमिक शाला शंकरगढ़ में किया गया है।शिविर स्थल में रोजाना राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से विस्तार पूर्वक अपने अनुभवों को साझा करते हुये कार्यक्रम अधिकारी नित्यानंद द्विवेदी ने कहा कि वे भी अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रह चुके हैं और उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में उन्हें जो भी कार्य करने को कहा गया सभी ने उसे पूरे मन से किया और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया । इस सात दिवसीय विशेष शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास हुआ होगा और आप अच्छे समाजसेवी के रूप में बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में बहुत मेहनत के बाद स्वयंसेवक शामिल होते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन दल नायक आदित्य सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बलराज पाल समेत विद्यालय के सभी व्याख्याता समेत कर्मचारी सम्मिलित थे।सात दिवसीय शिविर का समापन 14जनवरी को होगा।

