विधायक  अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर एक करोड़ 27 लाख रूपये स्वीकृत राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फिगेंश्वर विकासखंड के लिए 80 लाख रूपये, छुरा विकासखंड के लिए 39 लाख रूपये एवं गरियाबंद के लिए 08 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत

विधायक  अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर एक करोड़ 27 लाख रूपये स्वीकृत
राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फिगेंश्वर विकासखंड के लिए 80 लाख रूपये, छुरा विकासखंड के लिए 39 लाख रूपये एवं गरियाबंद के लिए 08 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत

गरियाबंद / राजिम।  राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर विकासखण्ड फिंगेश्वर में 80 लाख 03 हजार रूपये, विकासखण्ड छुरा में 39 लाख रुपये एवं गरियाबंद विकासखंड में 08 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अरण्ड में दुर्गा मंच बजरंग चैक के पास रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , ग्राम पंचायत जेंजरा में  ढीमर पारा माखन लाल के घर के पास रंगमंच निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत जामगांव में सतनामी पारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , ग्राम पंचायत रवेली में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 2 लाख 53 हजार रुपये, ग्राम पंचायत चरोदा में जय मां

 

 

शिलहरी पाठ के पास भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लोहरसी में सतनामी समाज जैतखाम के पास स्टील घेरा कार्य निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कोपरा में सतनामी समाज जैतखाम के पास अतिरिक्त कार्य हेतु 50 हजार रुपये, ग्राम बिजली कबीर कुटी आश्रम के पास शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , ग्राम पंचायत रोहिना में सर्वसमाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम सेमराडीह में टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , ग्राम फिंगेश्वर गौ आश्रम के पास सी.सी. सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत फिंगेश्वर कन्या हाईस्कूल अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, राजिम में कन्या हाईस्कूल सेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , राजिम के वार्ड नम्बर 6 पद्मा तालाब के पास सर्वसमाज सामुदायिक निर्माण एवं शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, राजिम के कोसरिया गंधर्व परिक्षेत्र के पास टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , राजिम में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम कुम्ही में मंच निर्माण हेतु 01 लाख रूपये एवं ग्राम लचकेरा में शेड निर्माण हेतु 06 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह विकासखण्ड छुरा अंतर्गत 08 कार्यो के लिए 39 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत गाड़ाघाट स्कूल के पास आहाता निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंडरीपानी में कर्मचारी साहू छात्रावास/तहसील कार्यालय छुरा के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये , ग्राम पंचायत टेंगनाबासा सामुदायिक भवन टीन शेड निर्माण हेतु 6 लाख रुपये, ग्राम फुलझर में मेन रोड से संतु ध्रुव के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम रानीपरतेवा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंक्तिया में मितानिन भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में मुक्तिधाम शेड एवं प्रतिक्षालय निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सिवनी में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृत किया गया है। गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोचवाय में रंगमंच निर्माण हेतु 06 लाख रूपये एवं ग्राम कोदोबतर में सीसी सड़क निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया गया है।