बीजापुर :-– महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बालश्रम, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृति सड़क जैसी परिस्थिति में जीवन यापन करने वाले बच्चो का चिन्हांकन कर शिक्षा एवं समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीजापुर जिले के सभी विकासखण्डो के स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेन्ड्री स्कूल, पोटाकेबिन, आश्रमों एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर मिशन वात्सल्य, पॉक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बालश्रम अधिनियम, दत्तक ग्रहण विनिमय, बाल संरक्षण तंत्र के महत्वपूर्ण घटकों एवं विशेष देखरेख बच्चो के आवश्यक संबंधी बच्चो के जानकारी दिया जा रहा है स्कूलों में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील किया जा रहा है ।

इस प्रकार से संकटग्रस्त वाले बच्चों एवं बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार, शोषण, की जानकारी मिलने पर तत्काल टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचना देवे साथ ही महिला बाल विकास के जिला बाल संरक्षण इकाई में सूचना दिया जा सकता है। इसी के साथ नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कि नशा शारिरीक समस्याओं साथ ही आर्थिक सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है।
