ग्राम परसदा खुर्द में गरीब बच्चे देवगुरु कोचिंग से शिक्षा ले कर आगे बढ़ रहे हैं।

मुड़ागांव(कोरासी) :- शहरी क्षेत्र की कोचिंग अब ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द में दिया जा रहा है जहां शिक्षा के इस बढ़ते दौर में बिना कोचिंग के नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। नौकरी तो छोड़िये, आज कल 1-12वीं तक अच्छे अंक प्राप्त करने की भी होड़ लगी हुई है।अगर अच्छे अंक हैं तो सफलता है। इसी क्रम में कई छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कोचिंग तो करना चाहते हैं, लेकिन आसपास कोई एकेडमी न होने के कारण कई छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अंचल के ग्राम परसदाखुर्द में कोचिंग संसथान खुलने से प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे लोगों में काफी उत्साह है और सैकड़ों कि संख्या में शामिल होकर क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, यहां पर सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवायी जाती हैं। जहां संस्था से 2023 में कुल 6 छात्रों का चयन हुआ है ssc GD में 3 सहकारिता विभाग में 1 एकलव्य विद्यालय में 2 छात्रों का चयन हुआ है। यह संस्था परसदाखुर्द में  पिछले 1 वर्ष से संचालित है, संस्था को इस छोटे से गांव में संचालित करने के पीछे कारण पर संस्था प्रमुख विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर की छात्र-छात्राओं को पढ़ने का माहौल अधिक मिलता है जिससे वे कहीं भी जाकर पढ़ सकते हैं जबकि गांव में कोई माहौल नहीं रहता माहौल तैयार करके अधिक से अधिक ग्रामीण भाई बहनों का चयन हो यही उद्देश्य को लेकर ग्रामीण गरीब बच्चों को कोचिंग नहीं के बराबर शुल्क लेकर बच्चों की भविष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।जो अपने क्षेत्र में कोई गरीब बच्चे न छुटे।