कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है : चंद्रशेखर साहू*

*कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है : चंद्रशेखर साहू*

*राजिम :-* भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कोरोना संक्रमण के चलते व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित न कर ज्यादा भीड़ जमा न करते हुए बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। भाजप मंडल राजिम के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामनगर के जरई परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भारतीय जनता पार्टी के विचारों को आगे बढाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप स्थापित हुई है। हमारे संस्थापक नेताओं ने जिन अंत्योदय व राष्ट्रवाद के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी की स्थापना की थी उन उद्देश्यों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा श्यामनगर शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद पटैल ने कहा कि मजबूत,समृद्ध और अखंड भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्पित है। भाजपा का कार्यकर्ता होना स्वयं में गौरव की बात है देश के विभिन्न राज्यों में आज पार्टी की सरकार बनी है और लगातार दो बार से केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं व पार्टी के विचारों का अहम योगदान रहा है। मात्र दो सीटों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है यह गर्व का विषय है। इस अवसर पर स्थापना दिवस में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृषलाल साहू,बूथ अध्यक्ष किर्तन साहू,सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू,संत वर्मा,कोमल साहू,राजिम मंडल भाजयुमो कोषाध्यक्ष डायमंड साहू,चेलाराम साहू,रोमेश साहू,राजू सेन,सौरभ निर्मलकर,ईश्वर साहू,गजाधर निर्मलकर,सागर साहू,किशोर मानिकपुरी,जितेंद्र साहू,परमेश्वर साहू,विपिन साहू,विक्रांत साहू,लाकेश साहू,गिरवर निषाद,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।