पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भाजपा का झंडा लगाकर मनाया स्थापना दिवस।

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने निवास में भाजपा का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। साथ ही घर मे सपत्नीक कमल का फूल बनाया। उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू व पटेल समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल उपस्थित हुये।।
