योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की यात्रा है विकसित भारत संकल्प यात्रा : रोहित साहू।

फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेंजरा और देवरी के शिविर में शामिल हुए विधायक।

राजिम :- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आज फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम जेंजरा और देवरी में आयोजित की गई। यहां सभी विभागों का शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया गया। ग्राम जेंजरा व देवरी के कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितो और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया और कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं।

शिविर में आए गए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन भी लिए गए।यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सरपंच हीरामनी साहू, जनपद सदस्य विद्या साहू, जनपद सदस्य होरीलाल साहू,पूर्व सरपंच नीलेश्वरी साहू, जालम साहू, दिलीप साहू,पवन साहू, परदेशी राम साहू,सुकालू तारक, सुखसागर साहू, दशरथ यादव, विदेश साहू, भुवन साहू, अवध साहू, मकसूदन साहू, देवरी सरपंच भागवत साहू, उपसरपंच डिगेश साहू, पूर्व सरपंच नंदकुमार साहू, तुकाराम साहू, मदन साहू, सुखदेव साहू, लीलाराम साहू, रामाधार साहू, मोती निषाद, गजेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।