*आदिवासी कांग्रेस के धमतरी जिलाध्यक्ष टेश्वर ने कोविड टीका लगवाया*
मुकेश कश्यप@नगरी सिहावा:-आदिवासी कांग्रेस के धमतरी जिलाध्यक्ष टेश्वर सिंह ध्रुव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावा में पहुंच कर कोविड का टीका लगवाया।उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु बचाव के किए चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में आप सभी बढ़-चढ़कर भाग ले। 45 वर्ष से ऊपर वाले समस्त नागरिकों से स्वयं से होकर कोविड सेंटर पहुंचकर टीका लगाने का अपील श्री ध्रुव ने की एवं आमजनों से भी कोविड 19 के बचाव के लिए टीका लगाने प्रेरित किया।टीकाकरण कोविड बीमारी के खिलाफ शरीर में रोग प्रतिरोघक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।
