भाजपा को मिले जन समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया – भाजपा नेता रमेश साहु ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में बहुमत मिलने पर भाजपा नेता रमेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वह कुशल नेतृत्व का प्रतिफल बनाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन व आशीर्वाद के लिए जनता का आभार व्यक्त कर  साहू ने कहा की प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मागदर्शन मे भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ कार्यकर्ता, पन्ना प्रभारियों वो मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की मेहनत के फल आज राज्य में कमल खिला है। इसके लिए सभी कार्यकरता बधाई के पात्र हैं।  साहू ने कहा कि राज्य सहित महासमुंद में योगेश्वर राजू सिंह की जीत का पूरा श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत जीत के लिए की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने भ्रष्टाचार के घमंड में चोर थी। सरकार जनता से वादा खिलाफी कर उनकी लगातार अनदेखी कर रही थी जिसका खामियाजा उसे हार के रूप में चुकाना पड़ा। साहू ने कहा कि कांग्रेस के कुकर्मों की वजह से जनता परेशान थी। कांग्रेस के नेता और मंत्री लूट भ्रष्टाचार में लगे थे। जनता ने बीजेपी के कामों और उसके वादों पर भरोसा किया। पार्टी ने जो भी वायदे किए वो जनता जनार्दन के लिए जरुर पूरे करेंगे। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की असली पूंजी है।