पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल यादगार रहा – राशि त्रिभुवन महिलांग।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :-  नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग छग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए कार्यों के लिए उनकी और सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छग में 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के रुप में यादगार कार्यकाल रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर को सहेजने का जो कार्य किया है वह राजनीति इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। सरकार बनने के बाद ही किसानों के लिए की गई कर्ज माफी की घोषणा को पूरा करना। कर्मचारियों की वर्षों पुरानी पेंशन योजना की मांग को पूरा किया। प्रदेश के बच्चों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी अंग्रजी और मीडियम की स्कूली शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की शुरुआत की है। स्वास्थ्य जैसी सुविधा को प्रदेश की जनता को मोबाइल मेडिकल युनिट और हाॅर्ट बजार योजना के माध्यम से अस्पताल की जगह घर और बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया है जो किसी बरदान से काम नहीं है और इसका लाभ भी प्रदेश की जनता को मिला है। उनके नेतृत्व में छग सतत विकास की ओर आगे बढा और प्रदेश में विकास की नई गाधाए लिखी गई।उनकी योजनाओं और कार्यों ने उन्हें छग का जननायक बनाया जिससे भूपेश बघेल छग की जनता के जिलों में दिलों में हमेशा राज किया और हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने 2018 में प्रदेश में कांग्रेस कि और भूपेश बघेल की सरकार बनाने और वर्तमान चुनाव में दिए जन्म के लिए प्रदेश की जनमत का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश भाजपा को जीत के लिए और नई सरकार बनने के लिए बधाई दी है।