नव निर्वाचित राजिम विधानसभा विधायक रोहित साहू को मंत्री बनाये जाने की मांग।

मुड़ागांव(कोरासी) :- भारतीय जनता पार्टी पांडुका मंडल द्वारा  नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू को मंत्री बनने के लिए मांग की गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरस सहज प्रतिभा के धनी रोहित साहू जी को मंत्री मंडल में शामिल की जावे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से राजिम विधानसभा एक भी विधायक मंत्री नहीं बनाया गया है। रोहित साहू को जनता ने बढ़- चढ़कर समर्थन किया है और उन्हें मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इनके मंत्री बनने से राजिम विधानसभा के हर गांव का सम्मान होगा। मंत्री बनकर रोहित साहू छत्तीसगढ़ की सेवा करेंगे। इस मौके पर ईश्वर यदु पुरुषोत्तम गोस्वामी भरत निषाद, विक्की यादव , राजेश यादव, घांसी विश्वकर्मा, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनमानस उपस्थित थे।