
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ :- राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के पंजाबी समाज के ज़िलाध्यक्षों के साथ वार्तालाप कर समाज के उत्थान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंजाबी बिरादरी मनेन्द्रगढ के अध्यक्ष सुरेश पुरी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर द्वारा आयोजित 26 वॉ युवक-युवती परिचय सम्मेलन पंजाब केसरी भवन जोरा में रखा गया।

सामाजिक रीति-रिवाज के बदलते परिवेश में विवाह योग्य बच्चों के लिए युगल जोड़ी ऐप का उद्घाटन राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ ने किया ऐप के बारे में मनेन्द्रगढ के प्रीतम अरोरा के नेतृत्व में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।जिसमें छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष सुनील डोगर उपस्थित रहे।

जहां मनेंद्रगढ़ पंजाबी बिरादरी संस्था से सुरेश पुरी व सतीश एलाहाबादी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे संजय सिंदवानी, सुमित, हिमान्शु उपस्थित रहे।
