बेबी पंपकिन पौष्टिकता से भरी एक हरी सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है।

रायपुर :- टिंडा पौष्टिकता से भरी एक हरी सब्जी है. गोल और हरे रंग से दिखने वाले टिंडा, जिसे बेबी पंपकिन और एप्पल गॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है. आयुर्वेद में टिंडा को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है. वैसे तो इसे खाना हर कोई पसंद करता है लेकिन साउथ एशिया में खासतौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है. टिंडा में एन्टी-ऑक्सिडेंट, फाइबर, कैराटिनॉयड, विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम होता है, जो शरीर को कई जरूर तत्व प्रदान करने का काम करते हैं. टिंडा की सब्जी को डाइट में शामिल कर कई लाभ पा सकते हैं. असल में टिंडा में पाए जाने वाले गुण पाचन के लिए बहुत गुणकारी माने जाते हैं. तो चलिए हम आपको टिंडा खाने के फायदे बताते हैं.

टिंडा खाने के फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशरः- हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए टिंडे के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे बहुत सारे तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं जिससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद मिल सकती है.

2. मोटापाः- टिंडे में लगभग 94 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जो मोटापा कम करने में मददगार है. रोजाना टिंडे की सब्जी या जूस का सेवन कर वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.

3. पाचनः- अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप अपनी डाइट में टिंडा को शामिल कर सकते हैं. टिंडा में पाए जाने वाले गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.

4. दिलः- दिल के मरीजों के लिए टिंडा काफी फायदेमंद माना जाता है. टिंडा की सब्जी या जूस का रोजाना सेवन कर दिल संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।