
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- अरोरा एंड कंपनी द्वारा आयोजित,गिफ्ट कूपन योजना का ड्रा, कंप्यूटर द्वारा पंकज जैन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेशमंत्री संजीव ताम्रकार, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के कर कमलों से संपन्न हुआ, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन, लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष ला. जसपाल कालरा, प्रख्यात अधिवक्ता सुरेंद्र सिंदवानी, ला. राजेश गोयल,ला. शैलेश जैन, तथा बैकुंठपुर चैम्बर सदस्य रिंकू गुप्ता ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।अरोड़ा एंड कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों हेतु प्रत्येक खरीदी पर गिफ्ट कूपन प्रदान किये गए थे,जिसमें कंप्यूटर से ड्रा द्वारा, 45 भाग्यशाली ग्राहकों को, उपहार प्रदान किये जाने हेतु चयन किया गया।भाग्यशाली ग्राहकों को स्मार्ट फ़ोन, ट्राली सूट केस, ट्रेवल बैग, बैक पैक, ए सी ब्लैंकेट, ए सी दोहड़, ए सी कम्फर्टर, गिफ्ट वाउचर, आदि अनेकों गिफ्ट प्रदान किये जायेंगे।

समस्त पात्र ग्राहकों को अरोरा एंड कंपनी के ग्रुप के माध्यम से तथा उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर सूचना भी प्रेषित की गई है।अरोरा एंड कंपनी द्वारा समस्त ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसी प्रकार सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
