सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की सुरक्षा के लिए विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में की गई प्रार्थना।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़: – उत्तराखण्ड के जिला उत्तराकाशी के सिल्कयारा के सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए नगर के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

12 नवंबर की सुबह 5 बजकर 30 मिनट में उत्तराकाशी के सिल्कायारा के निर्माणाधीन सुरंग में धंसाव के कारण हुई दुर्घटना में फंसे 41 श्रमिकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए नगर के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ उनके जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की प्रार्थना की गई।

प्रार्थना में कहा गया- हे ईश्वर, हम सभी आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप सिल्कयारा के सुरंग में फंसे हमारे श्रमवीरों की रक्षा करें, उन्हें संकट से बचाएं और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुंचायें, प्रभु कृपया हमारी प्रार्थना स्वीकार करें। इस प्रार्थना सभा में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका व विद्यालय परिवार सम्मिलित हुए।