सामूहिक तौर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनाया गया करवा चौथ का पावन पर्व।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाता है, इस वर्ष संकट चतुर्थी बुधवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस बार भी लगातार 22 वें वर्ष नरेंद्र अरोड़ा के निवास स्थान पर विनय होटल के समीप में सामूहिक तौर यह पर्व मनाया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों की महिलाएं शामिल हुई। उल्लेखनीय है कि करवा चौथ के दिन सभी महिलाएं अपने घर की सुख शांति समृद्धि एवं पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत बड़े ही श्रद्धा भाव से रखती हैं,सुबह 4:00 बजे सरगी करके व्रत शुरू किया जाता है और पूरा पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्रमा को अर्क देकर पति के हाथों से जल पीकर इस व्रत को खोलते हैं। शाम को सभी महिलाएं एकत्रित होकर बड़े ही श्रद्धा भाव से सोलह श्रृंगार करके पूजा अर्चना करती हैं,इस आयोजन में पम्मी अरोड़ा,नीलम इलाहाबादी,रिया अरोड़ा, कुलदीप अरोड़ा, अनीता दुआ, हैप्पी अरोड़ा, सुप्रिया ऐलाबादी, दीक्षा ऐलाबादी, लीना दुआ, अनुष्का दुआ, स्वीटी इच्छापुरानी, संगीता दुआ, शालू दुआ, सुषमा मनोचा, रितु दुआ, सिमरन अरोड़ा, सोनल अरोड़ा, गुड़िया गुप्ता, रूबी, गुड़िया नाकरा ,श्वेता चावला आदि उपस्थित रही। पूजा कार्य पिंटू पंडित ने पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया।