सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक ललीत मोहन रयाल (आईएएस) ने नामांकन तिथि के अंतिम दिवस पर जिला कार्यालय के भीतर संचालित दोनों नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया।ललीत मोहन रयाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (अ.ज.जा.) तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ दोनों नामांकन कक्ष में पहुंचे थे।जहां उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है या नहीं इसके संबंध में उपस्थित संबंधितों से जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सामान्य निर्वाचन शाखा, एमसीएमसी कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, अभिजीत कौशिक डीआईओ इत्यादि उपस्थित रहे।

विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर- सोनहत (अ.ज.जा.) तथा 02 मनेन्द्रगढ़ हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ललीत मोहन रयाल (आई.ए.एस.) (मोबाईल नंबर 7587016671) एवं व्यय प्रेक्षक सौरभ नारायण नायक (आई.आर.एस.) मोबाईल नंबर 7587016673) मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उपस्थित हैं।आम नागरिक व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात सप्ताह में मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक एसईसीएल के हसदेव हॉउस, नई लेदरी मनेन्द्रगढ़ में उनके समक्ष रख सकते हैं।
