03 मतदान केन्द्रों के भवन/स्थल परिवर्तन l 

बीजापुर :- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर (अजजा) अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 72 केतुलनार -1, 197 बेचापाल एवं 201 गंगालूर-01 के भवन का नाम परिवर्तन किया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 72 केतुलनार के भवन का पूर्व में प्राथमिक शाला भवन केतुलनार था जो कि परिवर्तन कर कन्या आश्रम केतुलनार कर दिया गया है। इसी तरह 197 बेचापाल अस्थाई मतदान केन्द्र बेचापाल को पंचायत भवन बेचापाल एवं 201 गंगालूर -01 बालक आश्रम भवन तोड़का गंगालूर को हाई स्कूल भवन गंगालूर किया गया है।