रायपुर :- पौरूष तथा पराक्रम का स्वरूप विजयदशमी का पर्व होता है। मातृ शक्ति का जागरण समाज में सदैव ही अनिवार्य रहा है| जागृत तन और मन सदैव ही धर्म एवं राष्ट्र कार्य करने में सक्षम होता है | विजयदशमी दर्जनों के नाश तथा शक्ति की उपासना का पर्व है, इसी दिन सन 1936 में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना हुई थी। इसी अवसर पर दिनाँक 29/10/2023 रविवार को राष्ट्र सेविका समिति रायपुर महानगर का विजयादशमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांदूल रोड बोरियाखुर्द से घोष वादन के साथ पथ संचलन निकाला गया जिसमें 150 बहनों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया।

संचलन के पश्चात कार्तिक पैलेस बोरियाखुर्द में शाखा लगी जिसमें महानगर कि बाल, तरूणी तथा गृहणी सेविकाओं द्वारा आत्मरक्षा के प्रयोग, योगचाप, ध्वजसंचलन के प्रात्यक्षिक किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत शस्त्र पूजन से हुई। डॉ. दिपाली शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में सम्मिलित हुई साथ ही श्रीमति करूणा सिंह मुख्य वक्ता रही। राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 250 लोग उपस्थित रहे |
