
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग मामले में मध्य प्रदेश की अवैध अंग्रेज़ी शराब तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जप्त कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज,पुलिस अधीक्षक एमसीबी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमसीबी, एसडीओपी मनेन्द्रगढ के द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, जुआ,सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।इस बीच रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग म.प्र. से अंग्रेजी शराब लेकर।

मनेन्द्रगढ मे बेचने आ रहे है।सूचना पर गवाहो को नोटिस देकर तसदीक एवं कार्यवाही बावत् थाना तलब किया गया,थाना में मुखबिर पंचनामा तैयार कर गवाह राजेन्द्र मलिक एवं सूरज बंसल को लेकर स्टाफ सहित सिद्धबाबा घाट के नीचे नेशनल हाईवे मार्ग 43 पर आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। सूचना के आधार पर एक बलेनो वाहन क्र. सीजी 13 ए. क्यू.6658 नीले कलर की आते दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जिसमें पीछे की सीट मे म.प्र. मे निर्मित अंग्रेजी शराब रायल स्टेज, मैकडावल नंबर वन, एवं गोवा ब्रांड की 27 पेटी शराब कुल 241 लीटर कीमत लगभग 189240 रूपये पाई गई,जिसके बारे मे परिवहन एवं रखने के संबंध मे कोई दस्तावेज नही होना पाये जाने से गवाहो के समक्ष आरोपी राकेश जायसवाल उर्फ झिन्गा पिता शिवशंकर जायसवाल उम्र 23 साल सा.वार्ड नं. 2 बैगापारा
चनवारीडांड थाना मनेन्द्रगढ एवं शाहिद पिता मो. अब्दुल रज्जाक उम्र 28 साल सा.वार्ड नं. 04 जेकेडी रोड शारदा मंदिर के पास मनेन्द्रगढ के संयुक्त कब्जे से धारा 34 (2)आबकारी एक्ट मे अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त बलेनो वाहन क्र. सीजी 13 ए.क्यू.6658 कीमत लगभग 400000 रूपये को जप्त कर लिया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्यवाही में प्र.आर नीरज परियार, ललित यादब का सराहनीय योगदान रहा।वहीं एक अन्य प्रकरण में टाउन भ्रमण के दौरान प्र.आर. राकेश शर्मा को सूचना मिली कि सेन्ट्रो कार मे कुछ लोग एम.पी. बिजुरी की तरफ से कार मे म.प्र. निर्मित अंग्रेजी शराब लेकर छ.ग. मे खपाने आ रहे हैं।सूचना पर प्र.आर.स्टाफ सहित गवाहो को
लेकर मिलनपथरा रोड स्थित पुलिया पर सूचना में बताए गए वाहन का इंतजार कर रहे थे,इस बीच रात्रि 3 बजे के लगभग सेन्ट्रो कार सीजी 06 बी 3600 आते दिखाई दी जिसे घेराबंदी कर रोका गया तथा कार की
तलाशी ली गई उसमे म.प्र. निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब पाया गया दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अमित यादव पिता उमेन्द्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी न्यू दीपक नगर थाना मोहन नगर दुर्ग तथा छबीलाल पिता फत्तूराम निशाद उम्र 21 वर्ष निवासी कड़कड़ा थाना कबीरधाम जिला कबीरधाम का होना बताया।उनसे कार मे रखे शराब के परिवहन एवं रखने के संबंध मे दस्तावेज के बारे में पूछने पर कोई दस्तावेज नही होना बताये जिसके आधार पर गवाहो के समक्ष आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 30 पेटी गोवा शराब 270 लीटर कीमत लगभग
180000 रूपये, सेन्ट्रो कार कीमत लगभग 500000 रूपये जप्त कर धारा 34 (2)
आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया, एसडीओपी ए. टोप्पो के निर्देशन में की गई।जिसमे थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर के नेतृत्व में स्टाफ सउनि राकेश शर्मा,सउनि किशन चौहान, प्र.आर. राकेश शर्मा, प्र.आर. शंभू यादव, प्र.आर. संदीप बागीस, सायबर सेल से प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, प्र.आर. प्रिंस राय, आर.प्रदीप लकडा, रवि सिंह, ज्ञानेश्वर राजवाडे, आर.मो. हाफिज कुरैशी, संजय कांत का योगदान रहा है।
