शराब माफ़ियाओ पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,100 नग प्लास्टिक पालीथीन में भरा 20 बल्क लीटर अवैध देशी महुआ शराब जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

गजानंद कश्यप देवभाेग

देवभोग- ओड़िसा सीमा से तस्करी कर रहे शराब माफ़ियाओ पर आबकारी विभाग की इस हफ़्ते में तीसरी कार्यवाही है तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते नज़र आ रही है,श्रीमान आबकारी आयुक्त महादेव कावरे के आदेशानुसार एवम् उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रायपुर श्री अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद श्री ए के सिंह सफल मार्गदर्शन मे आबकारी वृत गरियाबंद आबकारी स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम निष्ठीगुड़ा अवैध शराब का विक्रय कर रहा है आबकारी देवभाग स्टाफ द्वारा तुरंत दबिश देने पर आरोपिया भानुमती नेताम w/o बलभद्र नेताम सकिन निष्ठीगुड़ा थाना देवभाेग के संज्ञान अधिपत्य से दुकान में 100 नग प्लास्टिक पॉलिथीन में भरा प्रत्येक में 200_200 ml भरा कुल 20.00 बल्क लीटर उड़ीसा प्रांत निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया गया आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34(2),36 तथा 59(क)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में जिला गरियाबंद से आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के टीम में आरक्षक, पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक पदमन साहू, मिथिलेश सिन्हा वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा महिला सैनिक हेमबाई साहू का योगदान रहा है l