बिन्द्रानवागढ़ की जनता आमआदमी पार्टी के साथ है विधानसभा चुनाव 2023 मे पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे – भागीरथी माँझी।

गजानंद कश्यप

देवभोग- आमआदमी पार्टी द्वारा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भागीरथ माँझी जी को प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसके बाद था आज भागीरथी माँझी मैनपुर नगर में प्रथम आगमन हुआ जहाँ आम आदमी पार्टी की समस्त कार्यकर्ता उनके स्वागत में शामिल हुए वह मैनपुर पहुँचते ही उनका भव्य स्वागत किया है भागीरथी माँझी को आम आदमी पार्टी ने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में चुना है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर चल रही है भागीरथी माँझी को टिकट मिलने से समस्त कार्यकर्ता ख़ुश हैं और सब मिल जुलकर भागीरथी माँझी को जिताने का संकल्प लिए हैं।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भागीरथी माँझी ने इतेश न्यूज़ सर्विस मीडिया कम्पनी से चर्चा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हे मैदान में उतारा है।‌भारी बहुमत के साथ बिन्द्रानवागढ़ में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार समस्त जनता परेशान है और बिन्द्रानवागढ़ बदलाव की लहर है समस्त बिन्द्रानवागढ़ की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है विधानसभा चुनाव 2023 पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे
हनीफ़ मेमन ने कहा जनता भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी से त्रस्त हो चुकी है इस वर्ष बदलाव की लहर है क्षेत्र के युवा आम आदमी पार्टी का रुख़ कर रहे हैं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। आज जिला प्रभारी हनीफ़ मेमन जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर संयुक्त सचिव जिला गरियाबंद सदाराम मरकाम संयुक्त सचिव उदयनाथ बाबा अभिनव सोनी तूलसींग माँझी श्रवण कुमार साहू हेम लाल नागेश लालो सिंग पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बलीराम ठाकुर मीडिया प्रभारी इमरान ख़ान फ़िरोज़ गोरेलाल नागेश देवेंद्र वैष्णव टिकेश साहू संतोष निर्मलकर लोकनाथ साहू सदा राम नारायण नेताम छन्नू साहू व सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।