
राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- ग्राम पंचायत भेडरी में पति ने की पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। करेली बड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार करेली बड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत भें डरी में एक ही कमरा में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। भेंडरी निवासी दयालू राम साहू की बेटी वीणा साहू तीन माह से मायके में रह रही थी। उसका दामाद गिरधारी राम साहू पिता रामलखन साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम सौगा निवासी जो नयापारा के देवांग होटल में काम करता था। ससुराल भेंडरी में सप्ताह में एक दो बार आ जाता था।23 अक्टूबर सोमवार की शाम गिरधारी साहू गांव में हिंगलाज माता की झांकी देखने आया था।24 अक्टूबर मंगलवार की रात्रि में परिवार के लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरा में सोने चले गए। बुधवार की सुबह देर तक नहीं उठने पर आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खोला। परिवार वालों ने संभाल से दरवाजा तोड़कर देखा तो वीणा साहू खाट पर मृत हालत में पड़ी हुई थी। बगल में 5 फीट की दूरी पर उसका पति गिरधारी पंखा के हक में फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने कोटवार के माध्यम से घटना की जानकारी करेली बड़ी चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसडीओपी के के बाजपेई करेली बड़ी चौकी प्रभारी लक्ष्मीशंकर मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू एएसआई रिखीराम साहू प्रधान आरक्षक मेघराज निषाद स्टाफ सहित घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। पुलिस के मुताबिक रात्रि में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा बात इतना बढ़ गया होगा कि पति ने लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पीट पर ताबड़तोड़ वार कर लहू लू हान कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी को करने के बाद पंख के हक में प्लास्टिक रस्सी में फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी इसके तीन लड़के हैं घटना से पूरे परिवार सदमे में है परिवार बहुत गरीब है इस तरह कम क्यों उठाया यह लोगों के जुबान पर है फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
