झेरिया यादव समाज का आदर्श विवाह कुरूद में सादगी पूर्वक सम्पन्न*

*झेरिया यादव समाज का आदर्श विवाह कुरूद में सादगी पूर्वक सम्पन्न*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-छग.झेरिया यादव समाज ब्लॉक कुरूद एवं जिला धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आदर्श विवाह गायत्री मंदिर कुरूद में 4 अप्रैल दिन रविवार को सम्पन्न किया गया।राज्य सरकार और जिला कलेक्टर धमतरी द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए झेरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष एवम ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह विवाह कार्यक्रम सादगी पूर्ण रूप

 

संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश यादव एवम प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केशव यादव, ब्लॉक यादव समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बंशीलाल यादव,उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,सचिव अवध यादव,कोषाध्यक्ष भगवती यादव,सहसचिव अनूप यादव,संगठन मंत्री शिवलाल यादव, मंडल अध्यक्ष पवन यादव,नवीन यादव, और गोविंद यादव,रामकुमार यादव,राधेश्याम यादव शामिल हुए।ब्लॉक कुरूद द्वारा आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में गायत्री परिवार कुरूद ने प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किया।